32MP सेल्फी कैमरा के साथ इस दीन लॉन्च होगा Infinix Hot 40i

Infinix Hot 40i: इंफीनिक्स कम्पनी भारत में जल्द अपना नया स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इस फ़ोन का नाम Infinix Hot 40i है। वही लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में फोन के इंडिया लॉन्च डिटेल्स के साथ-साथ फोन के फीचर्स और कीमत की जानकारी दी गई है। तो आइये जानते है इसके फीचर्स के बारे में

Infinix Hot 40i Launch Date

Infinix Hot 40i स्मार्टफोन भारत में फरवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

Infinix Hot 40i Specifications

Infinix Hot 40i फोन भारत से पहले ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। ग्लोबल मार्केट में पेश हुए इनफिनिक्स फोन में 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजलूशन 720×1612 पिक्सल होता है। इसके अलावा, यह फोन Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।

Infinix Hot 40i Camera

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा व AI लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस बजट फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Infinix Hot 40i Battery

फोन की बैटरू 5000mAh की है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग स्पीड मिलती है। फोन का डायमेंशन 163.59 x 75.9 x 8.3 mm और भार 190 ग्राम है।

Infinix Hot 40i Price

लीक रिपोर्ट की मानें, तो Infinix Hot 40i फोन भारत में सिंगल 8GB RAM व 256GB स्टोरेज में दस्तक दे सकता है। लीक रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी इस फोन को 8,000 रुपये से कम की कीमत में पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment