Mahindra XUV.e8 का शानदार लुक देखकर आप हो जायेंगे दीवाने

Mahindra XUV.e8: महिंद्रा अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Mahindra xuv.e8 को लॉन्च करने की तैयारिओं में जुटा है। कार लवर्स इसे Mahindra XUV 700 का EV वर्जन बता रहें हैं। वही इस कार की एक इमेज लीक हुई है। इसमें एक्सयूवी के इलेक्ट्रिक मॉडल की पहली झलक देखी जा सकती है।

Mahindra XUV.e8 Launch Date

जानकारी के अनुसार Mahindra XUV.e8 अभी टेस्टिंग स्टेज पर है। साल 2022 के अंत में पहली बार इसे शोकेस किया गया था। दिसंबर 2024 तक यह इंडिया में पेश कर दी जाएगी। हालांकि कंपने ने इस बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। Ola का भौकाल खत्म करने आया धांसू Electric Scooter

Mahindra XUV.e8 Design

महिंद्रा XUV.e8 इलेक्ट्रिक एसयूवी का एक प्रोटोटाइप हाल ही में चेन्नई-बैंगलोर हाईवे पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नए स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी की स्टाइलिंग और इंटीरियर में कुछ दिलचस्प डिटेल्स देखने को मिलेंगे। Mahindra XUV e8 का साइज काफी हद तक XUV700 एसयूवी की तरह ही दिखता है।

Mahindra XUV.e8 Dimension

महिंद्रा ने एक्सयूवी ई8 इलेक्ट्रिक एसयूवी के डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। यह बिल्कुल नए फ्रंट फेशिया के साथ आएगी, जिसमें एक कनेक्टेड एलईडी लाइट बार और वर्टिकल स्टैक्ड हेडलैंप यूनिट शामिल है। इस एसयूवी में एक क्लोज़्ड फ्रंट ग्रिल, एंगुलर डिजाइन और एक शार्प डिजाइन वाला बोनट मिलेगा। जबकि रियर प्रोफाइल ICE मॉडल की तरह ही है।

महिंद्रा XUV.e8 इलेक्ट्रिक एसयूवी की लंबाई 4740 मिमी, चौड़ाई 1900 मिमी और ऊंचाई 1760 मिमी है और इसका व्हीलबेस 2762 मिमी है। XUV700 की तुलना में, इलेक्ट्रिक एसयूवी 45 मिमी लंबी, 10 मिमी चौड़ी और 5 मिमी ऊंची है, और इसका व्हीलबेस 7 मिमी लंबा है।

Mahindra XUV.e8 Features and Interior

केबिन के स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि XUV.e8 इलेक्ट्रिक एसयूवी एक ही पैनल में शामिल तीन बड़ी स्क्रीन के साथ आएगी। इसमें टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है, जो नई टाटा सफारी के समान ही लगती है। इसका सेंटर कंसोल कॉन्सेप्ट के समान दिखता है। इसमें एक ट्रेडीशनल ऑटोमेटिक गियर सिलेक्टर और ड्राइव मोड के लिए एक राउंड डायल की सुविधा दी गई है।

Mahindra XUV.e8 Renj & Battery

महिंद्रा ने पुष्टि की है कि प्रोडक्शन मॉडल XUV.e8 इलेक्ट्रिक एसयूवी में लगभग 80kWh का बड़ा बैटरी पैक होगा, जिसे एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है। एसयूवी में स्टैंडर्ड तौर पर AWD सिस्टम होगा और इसका इलेक्ट्रिक मॉडल 230bhp से 350bhp के बीच पावर आउटपुट जेनरेट करेगा।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment