Mahindra XUV300 TurboSport भारत में हुई लॉन्च, Brezza को देगी टक्कर

0
221

Mahindra XUV300 TurboSport को भारत में किया लॉन्च, यह नई महिंद्रा SUV कुल 3 वेरिएंट ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें W6 TGDi, W8 TGDi और W8(O) TGDi वेरिएंट शामिल हैं। XUV300 TurboSport एक नए 1.2-लीटर T-GDI टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल और सबसे तेज बनाता है। इसके अलावा SUV को मौजूदा 1.2L टर्बो पेट्रोल और 1.5L टर्बो डीजल इंजन के साथ भी पेश किया गया है।

डिजाइन

XUV300 का स्टाइल काफी हद तक रेगुलर मॉडल की तरह दिखता है। इसके फ्रंट में सेंट्रल एयर इनटेक पर क्रोम इंसर्ट को ब्लैक आउट किया गया है। वहीं महिंद्रा ने नई XUV300 नेमप्लेट में नया ट्विन पीक्स लोगो भी जोड़ा है। इसके साथ कंपनी ने तीन नए डुअल-टोन कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं, जिनमें ब्लैक रूफ के साथ ब्रॉन्ज, ब्लैक रूफ के साथ वाईट और वाईट रूफ के साथ ब्लैक कलर शामिल हैं।

130hp Mahindra XUV300 Sportz debuts at Auto Expo 2020 | Autocar India

इंटीरियर और फीचर्स

Mahindra XUV300 TurboSport के केबिन के अंदर ऑल-ब्लैक इंटीरियर स्कीम मिलती है। कंपनी ने डैशबोर्ड और स्टीयरिंग वील पर सिल्वर एक्सेंट भी जोड़े हैं। इसका टॉप-स्पेसिफिकेशन मॉडल XUV300 TurboSport W8 (O) वेरिएंट इलेक्ट्रिक सनरूफ, LED डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स से लैस है। इस SUV में 16 इंच के अलॉय वील्स दिए गए हैं। इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ Apple CarPlay और Android Auto के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

इंजन

130hp Mahindra XUV300 petrol to launch in April | Autocar India

नई XUV300 T-GDi SUV में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 130bhp की पावर और 230Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है और ओवरबॉस्ट फंक्शन के साथ इसका टॉर्क 250Nm तक बढ़ जाता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें 250bar GDI (गैसोलीन डायरेक्ट इंजेक्शन) फ्यूल सिस्टम है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ाता है।

कंपनी का दावा है कि यह कार 5 सेकंड से भी कम समय में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। इसके अलावा नई XUV300 माइल्ड-हाइब्रिड स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम के साथ आती है। यह SUV 18.2kmpl का माइलेज (ARAI सर्टिफाइड) दे सकती है।

Mahindra XUV300 Turbo Sportz On Road Price (Petrol), Features & Specs,  Images

Mahindra XUV300 TurboSport की कीमत

Mahindra XUV300 TurboSport की कीमत 10.35 लाख रुपये से 12.90 लाख रुपये के बीच है। यह कीमत एक्स-शोरूम के मुताबिक है। यह Hyundai Venue N-Line, Kia Sonet X-Line और नई Maruti Brezza को टक्कर दे सकती है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here