Bhagalpur Bridge: भागलपुर में नदी में गिरा निर्माणाधीन पुल, सामने आया खतरनाक वीडियो

0
69

Bhagalpur Bridge: बिहार के भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल नदी में गिर गया. यह पुल कई साल से बन रहा है। वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच और हादसे के जिम्मेदारों की पहचान करने का आदेश दिया है।

यह हादसा बिहार के भागलपुर में हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुल के दो हिस्से एक के बाद एक गिरते हुए दिखाई दिए। बताया गया है कि बिहार के खगड़िया में 1,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से अगुवानी सुल्तानगंज गंगा पुल का निर्माण किया जा रहा था।

जिस समय पुल गिरना शुरू हुआ, तब नदी किनारे मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से पुल गंगा नदी में धराशाई हो गया। पुल का काफी निर्माण हो चुका था। इसकी लम्बाई भी काफी थी, लेकिन पुल भरभराकर गिर गया। पुल गिरने से गंगा नदी में उथल पुथल मच गई। लोग किनारे से पीछे हट गए। लोगों द्वारा बनाया गया ये वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here