Bigg Boss OTT 3 को होस्ट करने के लिए अनिल कपूर ले रहे कितनी फीस?

Bigg Boss OTT 3 Anil Kapoor Fees: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार ‘स्वैग से स्वागत’ नहीं बल्कि ‘झक्कास’ सुनाई देगा। शो को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करते हुए दिखाई देंगे।

अब आप के मन में सवाल है कि अनिल शो के लिए कितनी फीस चार्ज कर रहे हैं? क्या वो सलमान से कम फीस ले रहे हैं या फिर ज्यादा? अगर आपके दिमाग में भी यही सवाल आ रहा है तो चलिए जान ही लेते हैं।

अनिल कपूर संभालेंगे होस्ट की कमान

अनिल कपूर की फीस जानने से पहले आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 काफी शानदार होने वाला है। जाहिर है कि अनिल कपूर आ रहे हैं। होस्ट बनकर वो किस तरह से शो को संभालते हैं ये वाकई देखने लायक होगा। फैंस भी शो के प्रीमियर का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। हालांकि उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला भी है।

अनिल कपूर ले रहे कितनी फीस?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर एक एपिसोड के लिए 2 करोड़ रुपये की फीस चार्ज कर रहे हैं। इस हिसाब से हर हफ्ते अनिल कपूर 4 करोड़ रुपये वसूलेंगे। वहीं सलमान खान की बात की जाए तो एक्टर अनिल कपूर से 6 गुना ज्यादा रकम वसूल रहे हैं। सलमान बिग बॉस ओटीटी के एक एपिसोड के लिए करीब 12.5 करोड़ रुपये फीस चार्ज कर रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो अनिल कपूर, सलमान खान से काफी कम फीस चार्ज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

JEE Advanced के परिणाम जारी, 48248 उम्मीदवारों ने उत्तीर्ण की परीक्षा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment