KBC 15 Promo: कौन बनेगा करोड़पति शो लोगो को खूब पसंद आता है और इसे देखने के लिए लोग हमेशा इसके नए सीजन का बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अबतक के 14 सीजन बहुत सक्सेसफुल रहे हैं, वहीं, अब लोगों को इसके 15वें सीजन का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है।
KBC 15 का प्रोमो आया सामने
इस बीच अब इस शो के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के फैंस के लिए शो का पहला प्रोमो सामने आ चुका है। कौन बनेगा करोड़पति’ सिर्फ लोगों का मनोरंजन नहीं करता है, बल्कि उनकी जनरल नॉलेज को भी मजबूत करता है। इसलिए इस शो को लोग ज्यादा पसंद करते हैं।
बता दें कि अगर आप भी इस बार ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आप 29 अप्रैल 2023 से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सोनी चैनल ने शो के पहले प्रोमो को भी शेयर कर दिया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।