Pamela Chopra Death: फिल्ममेकर यश चोपड़ा की पत्नी (Yash Chopra Wife पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) का आज 20 अप्रैल को निधन हो गया। पामेला ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
यश चोपड़ा फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पामेला की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि पामेला चोपड़ा का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। आज सुबह 11 बजे मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
निमोनिया की वजह से हुई पामेला की मौत
टीआई की रिपोर्ट के अनुसार पामेला निमोनिया से जूझ रही थीं। निमोनिया के साथ ARDS यानी Acute Respiratory Distress Syndrome उनकी मौत की वजह बना। ARDS को बेहद खतरनाक मेडिकल कंडीशन माना जाता है। ये मरीज को काफी तेजी से गंभीर हालातों में पहुंचा देती है।