मौत जैसे भद्दे मजाक पर बुरी फंसीं Poonam Pandey, मुंबई के थाने में दर्ज हुई शिकायत !

Fake Death News: एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam pandey Fake Death news) की मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। कई सेलेब्स से लेकर उनके फैंस इस खबर से काफी शॉक थे पर एक दिन बाद ही पूनम ने खुद बताया कि वो जिंदा (Poonam Pandey alive) हैं।

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए उन्होंने अपने निधन की झूठी कहानी रची थी। बस फिर क्या था लोग इससे काफी गुस्से में हैं। कई सितारों ने भी इस तरीके पर आपत्ति जताई है। यहां तक कि एक्ट्रेस पर एफआईआर करने की भी मांग कर दी गई है।

FIR Against Poonam Pandey

पूनम पांडे (Poonam Pandey) का सच सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। AICWA के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मुंबई के विखरोली पार्क साइट पुलिस स्टेशन में पूनम पांडे के फर्जी डेथ स्टंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर खुद एक लाइव वीडियो में बताया है कि उनकी मौत की खबर फर्जी है।

उन्होंने बताया है कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से उनकी मौत नहीं हुई है। पूनम पांडे का कहना है कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाना के लिए ऐसा किया था। लेकिन पूनम पांडे का ये मजाक उनपर बहुत महंगा पड़ गया है। जब से ये बात सोशल मीडिया पर सामने आई है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई लोग उनपर भड़क रहे हैं।

पूनम पांडे के दोस्त हुए नाराज

अली गोनी ने भी पूनम पांडे पर भड़कते हुए उन्हें और उनकी टीम को बॉयकॉट करने वाली बात कही थी। साथ ही पूनम की दोस्त राखी सावंत, शार्दूल पंडित, सायशा शिंदे ने भी वीडियो शेयर कर उन्हें लताड़ लगाई है। राखी सावंत का कहना है कि दोबारा ऐसा मजाक कभी मत करना। सायशा शिंदे ने भी उन्हें ब्लॉक कर दिया है।

वहीं एकता कपूर ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की भी मांग की थी। बता दें, कल पूनम पांडे के मैनेजर ने उनकी मौत की जानकारी दी थी। हालांकि कुछ लोगों ने इसे तभी से फेक बताना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment