Homeन्यूज़Gujarat Floods: गुजरात में बाढ़ से चारो ओर त्राहिमाम
Gujarat Floods: गुजरात में बाढ़ से चारो ओर त्राहिमाम
Gujarat Floods: गुजरात इन दिनों लगातार आसमानी कहर टूट रहा। बारिश के कई नदियां उफान पर है और राज्य में स्थिति लगातार भयानक बनी हुई है। वही जूनागढ़, नवसारी में हालात बद से बदतर हो गए हैं। हर तरह पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
वही मौसम विभाग ने आज भी भावनगर, नवसारी और वलसाड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश से सबसे अधिक प्रभाव सोमनाथ, जूनागढ़ और राजकोट में दिख रहा है। यहां सड़कों से लेकर घरों तक पानी भरा है। शहर में समुद्र जैसा नजारा दिख रहा है।
गिरनार और दातार पर्वत पर भारी बारिश के कारण कालवा नदी उफान पर है। इसके साथ ही कई नदियों और नालों में तेजी से जल स्तर बढ़ रहा है। बाढ़ के कारण प्रभावित इलाकों में कई सड़कें और पुल भी ध्वस्त हो गए हैं, जिससे कई इलाकों का आपस में संपर्क कट गया और लोगों को आवाजाही में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें…
63