LokSabha Chunav 2024: आम आदमी पार्टी ने ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान शुरू किया

LokSabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेजी से बढ़ रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक नया अभियान शुरू किया हैं इस अभियान का नाम ‘जेल का जवाब वोट से’ है।

AAP नेता संदीप पाठक ने कहा, “आज अरविंद केजरीवाल जेल में हैं लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई है। अब जिम्मेदारी हम पर है, दिल्ली के 2 करोड़ लोगों पर है जिनके लिए अरविंद केजरीवाल ने सब कुछ दांव पर लगा दिया है, चाहे वह मंत्री हों या सरकार लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए अपना संघर्ष कभी नहीं रोका…दिल्ली में शुरू हुई ईमानदार राजनीति को ख़त्म करने की साजिशें चल रही हैं लेकिन अगर दिल्ली ने ऐसी राजनीति को जन्म दिया है, तो इसकी रक्षा करना दिल्ली की जिम्मेदारी है…पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है और हमें अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी…”

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment