Akhilesh Yadav ने कहा- 2024 का चुनाव देश और संविधान बचाने का आखिरी चुनाव है

0
55
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये बड़ी साजिश है। सभी स्थानीय पार्टियां भाजपा का लगातार मुकाबला कर रही हैं। भाजपा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस या अन्य दल स्वतंत्र हैं कि वो किसके साथ खड़े होंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कानपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि 2024 में भाजपा का सफाया होगा। आज जो गठबंधन दल समाजवादी पार्टी के साथ हैं, हम उनके साथ ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं। विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ हमला तेज करते हुए एक दिन पहले यानी 27 मार्च को ‘लोकतंत्र के लिए काला दिवस’ मनाया। सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद 24 मार्च को गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके साथ ही 11 अन्य दलों ने भाजपा से लड़ने का संकल्प लिया और विपक्षी नेताओं को चुप कराकर ‘लोकतंत्र की हत्या’ करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस की ओडिशा इकाई को वामपंथी, समाजवादी पार्टी, राजद और आम आदमी पार्टी (आप) सहित कई अन्य पार्टियों का समर्थन मिला और उन्होंने ओडिशा में ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान का समर्थन करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here