HomeभारतCongress Candidates First List: कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली...

Congress Candidates First List: कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली सूची, राहुल गांधी का नाम शामिल

Congress Candidates First List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और डॉ. शशि थरूर जैसे बड़े कांग्रेस नेता के नाम शामिल हैं।

आपको बता दे कि पार्टी ने पहली लिस्ट में कुल 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। लिस्ट में 15 कैंडिडेट्स सामान्य वर्ग से हैं। जबकि 24 उम्मीदवार एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के हैं।

देखे लिस्ट

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दूसरी बार केरल के वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि पार्टी सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल को राज्य के अलाप्पुझा से मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा मौजूदा सांसद शशि थरूर लगातार चौथी बार केरल के तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राजनांदगांव सीट से और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से मैदान में उतारने का फैसला किया है। जबकि ज्योत्सना महंत छत्तीसगढ़ के कोरबा से चुनावी मैदान में होंगी। कर्नाटक से डी के शिवकुमार के भाई डी के सुरेश को पार्टी ने टिकट दिया है।

तेलंगाना की 4 लोकसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जबकि नार्थ ईस्ट से 4 कैंडिडेट्स का लिस्ट में नाम शामिल हैं। मेघालय के शिलांग से पूर्व केंद्रीय मंत्री विंसेंट पाला को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। खास बात यह है कि कांग्रेस ने केरल के सभी 14 सीटिंग सांसदों को पर फिर सो भरोसा जताते हुए टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें…

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News