INSAT-3DS launch today: INSAT-3DS सैटेलाइट की लॉन्चिंग पर क्या बोले ISRO प्रमुख

INSAT-3DS launch today: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज शनिवार शाम को अंतरिक्ष यान जीएसएलवी एफ 14 (GSLV F14) रॉकेट पर मेट्रोलॉजिकल सेटेलाइट INSAT-3DS लॉन्च कर दिया गया है। जोकि अधिक सटीक और जानकारीपूर्ण मौसम पूर्वानुमान के साथ-साथ प्राकृतिक आपदा चेतावनियों की जानकारी देगा।

क्या बोले ISRO प्रमुख

INSAT-3DS सैटेलाइट की लॉन्चिंग पर ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, “…हम अगले मिशन के लिए आत्मविश्वास हासिल करने के लिए रॉकेट तैयार कर रहे हैं। इसलिए यह इतना महत्वपूर्ण मिशन था कि भारत में NASA से NISAR की पूरी टीम को आत्मविश्वास मिल सके… ये उपग्रह हमारे द्वारा बनाए गए सबसे महंगे उपग्रहों में से एक है।”

ISRO अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा, “मुझे मिशन GSLV-F14 INSAT-3DS की सफल उपलब्धि की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। अंतरिक्ष यान को बहुत अच्छी कक्षा में स्थापित किया गया है। हमने यह भी नोट किया है कि यान ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम का हिस्सा रहे सभी लोगों को बधाई…”

यह भी पढ़ें… IND Vs ENG: बेन स्टोक्स भी हुए यशस्वी जायसवाल के मुरीद

GSLV F14 को ‘naughty boy’ क्यों कहा जाता है?

दरअसल ये मिशन, GSLV F14 अंतरिक्ष यान के लिए 16वां मिशन साबित होगा। इसे “naughty boy” का नाम इसलिए दिया जाता है, क्योंकि इसरो के एक पूर्व अध्यक्ष ने इस अंतरिक्ष यान को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का “naughty boy” करार दिया था।

बता दें कि, GSLV ने अतीत में डिलीवरी करते समय कई बाधाओं का सामना किया है और इसकी विफलता दर 40 प्रतिशत है। जीएसएलवी एफ14 को अब तक अपने कुल 15 अंतरिक्ष अभियानों में से छह में समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इस अंतरिक्ष यान से जुड़ा आखिरी मिशन मई 2023 में था, जो सफल रहा था, लेकिन उससे पहले वाला मिशन विफल हो गया था।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment