Chandrayaan-3 के बाद ISRO लॉन्च करेगा सूर्य मिशन ‘आदित्य एल-1

0
3

ISRO: चंद्रयान-3 के चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग के बाद ISRO अब सूर्य पर जाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद पीएम मोदी ने बुधवार शाम को जोहान्सबर्ग से इसकी घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने जोहान्सबर्ग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि ISRO जल्द ही सूर्य के अध्ययन और उसकी विस्तृत जानकारी के लिए ‘आदित्य एल-1’ मिशन लॉन्च करने जा रहा है। उन्होंने मिशन वीनस को भी ISRO के लक्ष्यों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि भारत बार-बार साबित कर रहा है कि आकाश की कोई सीमा नहीं है। भारत अपने पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। पीएम ने कहा कि हम अपने सौर मंडल की सीमाओं का परीक्षण करेंगे। साथ ही मानवजाति के लिए ब्रह्मांड की सभी संभावनाओं को साकार करने का काम करेंगे।

‘आदित्य एल-1’ मिशन

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के कुछ घंटों बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य एल-1 मिशन संभवत: सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है और संभवत: इसे सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा।

इसरो ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि PSLV-C57/आदित्य-एल1 मिशन, सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला प्रक्षेपण के लिए तैयार हो रही है। बेंगलुरु के यू आर राव उपग्रह केंद्र (यूआरएससी) में प्रक्षेपित उपग्रह श्रीहरिकोटा के एसडीएससी-एसएचएआर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here