HomeभारतPadma Award: मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, बेटे अखिलेश...

Padma Award: मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, बेटे अखिलेश ने लिया सम्मान

Padma Award: राष्ट्रपति भवन में बुधवार को पद्म पुरस्कार अलंकरण का दूसरा समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। मुलायम के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुरस्कार को लिया। इस दौरान अखिलेश के साथ उनकी पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल भी मौजूद रहीं।

मुलायम का पिछले साल हुआ था निधन

10 अक्टूबर 2022 को उनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव 1967 में पहली बार जसवंतनगर सीट से विधायक बने थे। इसके बाद 5 दिसंबर 1989 को पहली बार यूपी के सीएम बने थे। इसके बाद वे दो बार सीएम रहे। उनके निधन के बाद समर्थकों ने भारत रत्न देने की मांग उठाई थी।

बता दें कि इससे पहले 22 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और 47 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें…

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here