Sidhu MooseWala की मां ने दिया बच्चे को जन्म, पिता ने शेयर की तस्वीर

Sidhu MooseWala: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला अब इस दुनिया में नही है, लेकिन उनकी कमी को पूरा करने के लिए उनके घर में एक बार फिर किलकारी गूंज उठी है। उनकी मां चरण कौर ने एक बेटे को जन्म दिया है।

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने इस नए मेहमान की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिक की है। बता दें की इस तस्वीर को मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आज ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है साथ ही उन्होंने जानकारी दी है की उनकी पत्नी चरण कौर ने एक बेटे को जन्म दिया है।

मूसेवाला के पिता सरदार बलकौर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा “”शुभदीप को चाहने वाली लाखों आत्माओं के आशीर्वाद से, ऊपर वाले ने शुभ के छोटे भाई को हमारे हिस्से में डाल दिया है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से, परिवार स्वस्थ है और सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए उनका आभारी है।”

IVF तकनीक से हुआ बच्चे का जन्म

बता दें की मूसेवाला अपने माता-पिता की एकलौती संतान थे। उनकी मौत के बाद में में उनके माता पिता ने IVF तकनीक का विकल्प चुना। पिछले साल वे इस प्रक्रिया के लिए विदेश गए थे। परिवार ने अनुरोध किया था की जब तक यह प्रक्रिया सफल नहीं हो जाती है तब तक इस खबर को सार्वजानिक न करें।

मूसेवाला की हत्या

28 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को मनसा में गोली मारकर कर दी गई थी। मनसा सिविल अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया गया था। हमलावरों ने उन पर 30 राउंड से अधिक फायर किये थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें ड्राइविंग सीट पर गिरा हुआ पाया था।

यह घटना पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में वीआईपी कल्चर पर नकेल कसने की कवायद के तहत उनकी सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद हुई थी। बता दें की पिछले विधान सभा चुनाव में सिद्धू ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था लेकिन वे विजय सिंगला से हार गए थे।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment