Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना में 10+2 बीटेक के छत्र इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म

Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना में 10+2 (B.TECH) CADET ENTRY SCHEME भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार 10+2 कक्षा उत्तीर्ण हैं और नेवी में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

वही अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे तुरंत ही इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म निर्धारित अंतिम तिथि 20 जनवरी 2024 तक भरा जा सकता है।

योग्यता : Indian Navy Recruitment 2024

इस भर्ती में शामिल होने के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ (PCM) विषयों से न्यूनतम 70 प्रतिशत अंकों के साथ 12th उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार ने JEE MAIN 2023 एंट्रेस एग्जाम में भाग लिया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 2005 एवं 1 जुलाई 2007 के बीच हुआ हो।

वही अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देख लें।

कैसे होगा चयन : Indian Navy Recruitment 2024

इस भर्ती में उम्मीदवारों को JEE MAIN 2023 में All India Common Rank List (CRL) – 2023 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी में किये गए प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा उनको रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment