Ram Mandir में होगी नए पुजारियों की भर्ती, क्या होगी योग्यता

Ram Mandir: अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के भव्य मंदिर में नए पुजारियों की भर्ती होने जा रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नए सेवकों की भर्ती कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन भी मांगे गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर 2023 तक है। चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

ट्रस्ट की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि प्रवेश परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों को 06 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। विशेष ट्रेनिंग के बाद ही पुजारियों की भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को इस दौरान 2000 रुपये हर महीने दिया जाएगा।

आयु सीमा

पुजारी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उसे रामानंदीय परंपरा से दीक्षा लिया होना चाहिए। इसके साथ गुरुकुलीय शिक्षा से होना चाहिए।

बता दें कि अयोध्या में रामलला की पूजा वैष्णव मत के रामानंदीय परंपरा से होती है। उम्मीदवार अगर अयोध्या से होंगे तो उन्हें तरजीह दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों के रहने खाने की व्यवस्था तीर्थ क्षेत्र द्वारा की जाएगी। अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जानी है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। इतने बड़े कार्यक्रम को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने पुजारियों की भर्ती का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment