UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस में 60 हजार से अधिक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

UP Police Bharti 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कॉन्स्टेबल के 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिसियल वेब साइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते है।

आपको बता दे कि योग्य अभ्यर्थी 27 दिसंबर 2023 से लेकर 16 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

UP Police Bharti 2024 में पदों की संख्या

उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यह भर्ती कुल 60244 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। अनारक्षित के लिए 24102 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 6024 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16264 पद, अनुसूचित जाति के लिए 12650 पद, अनुसूचित जनजाति 1204 पद हैं।

UP Police Bharti 2024 के लिए योग्यता

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो।

UP Police Bharti 2024 के लिए कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (DV& PST) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment