Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर लगानी है मेहंदी? तो ये डिजाइन करे ट्राई

0
23
रक्षाबंधन पर लगानी है मेहंदी? तो ये डिजाइन करे ट्राई

Mehndi Designs: भारत में कोई भी त्यौहार हो लड़कियां/महिलाएं मेहंदी जरूर लगवाती हैं। रक्षाबंधन का पर्व जल्द ही आने वाला है। लड़कियां कई दिन पहले से ही राखी की तैयारी शुरू कर देती हैं। उनके दिमाग में कई बातें चलती रहती हैं, जैसे- भाई को राखी कैसे बांधें, किस तरह की ड्रेस पहनें, किस तरह का मेकअप करें और किस डिजाइन की मेहंदी लगाएं?

ऐसे में अगर आप राखी पर लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे डिजाइन लेकर आए हैं, जो बेहद सिंपल हैं और हाथों की खूबसूरती भी बढ़ा देंगे।

कंगन मेहंदी डिजाइन

कंगन मेहंदी डिजाइन काफी लेटेस्ट होने के साथ-साथ बहुत स्टाइलिश भी है। आप अपने हाथों में कंगन बनवा सकती हैं, इससे आपके हाथ भरे-भरे और खूबसूरत दिखेंगे।

झुमका मेहंदी डिजाइन

Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर लगानी है मेहंदी?

झुमका मेहंदी डिजाइन भी इन दिनों ट्रेंड में है। यह बहुत ही स्टाइलिश डिजाइन है। यह बहुत ही स्टाइलिश डिजाइन है। आप अपने हाथों पर इयररिंग्स के आकार में मेहंदी रचा सकती हैं।

मोर मेहंदी डिजाइन

अगर आपको हाथों में भरी मेहंदी पसंद है तो आप मोर मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। यह लेटेस्ट होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी है। यकीनन इसे लगाने के बाद आपके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाएगी।

मंडला मेहंदी डिजाइन

Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर लगानी है मेहंदी? तो ये डिजाइन करे ट्राई

मंडला मेहंदी डिजाइन इन दिनों ट्रेंड में है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपनी शादी में यह मेहंदी डिजाइन लगाई थी। यह बहुत ही सिंपल डिजाइन है। इसे लगाने के बाद यकीनन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी।

पोट्रेट मेहंदी डिजाइन

रक्षाबंधन पर आप अपने हाथों पर भाई-बहन की साथ वाली पोट्रेट भी हाथों पर बनवा सकती हैं। आजकल हाथों पर पोर्ट्रेट बनवाने का काफी चलन है।

मिनिमल मेहंदी डिजाइन

इस रक्षाबंधन पर आप मिनिमल मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। आप अपनी हथेली पर इस बार राखी बांधते हुए भाई-बहन के हाथों का आकार भी बनवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here