Bus Accident: नासिक-शिर्डी हाईवे पर बस और ट्रक से हुई भयानक टक्कर, हादसे में 10 लोगो की मौत

0
109

Bus Accident: महाराष्ट्र में शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुंबई से शिर्डी आ रही टूरिस्ट बस की नासिक-शिर्डी हाईवे पर आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस बस में कुल 45 यात्री सवार थे। 10 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। हादसे में 35 लोग घायल हुए हैं।

वही जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बस में मुंबई के अंबरनाथ के यात्री सवार थे, जो शिर्डी दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा पाथेर गांव के पास हुआ जो सिन्नर-शिरडी हाईवे पर पड़ता है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर मौजूद है।

jagran

अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here