Mumbai Hoarding Accident: तूफान और तेज हवाओं से होर्डिंग गिरने से 8 लोगों की मौत, 59 अन्य घायल

0
2

Mumbai Hoarding Accident: मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने से हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाई लेवल जांच का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

मुंबई के घाटकोपर में सोमवार को हुए हादसे में 8 लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। यह हादसा तेज हवाओं के चलते एक बड़ी होर्डिंग गिरने से हुआ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मामले का संज्ञान लिया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

बता दें कि यह होर्डिंग अवैध तरीके से लगाई गई थी और इसे लगाने वाली कंपनी के खिलाफ करोड़ों रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है।

मृतकों के परिजनों 5 लाख मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, घायलों के इलाज का खर्चा सरकार द्वारा किया जाएगा और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा…”

यह भी पढ़ें…

32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ Infinix GT 20 Pro 21 मई को भारतीय बाजार में होगा लॉन्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here