Sushil Kumar Modi Death: पटना आएगा पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, बीजेपी के सारे कार्यक्रम रद्द

Sushil Kumar Modi Death: बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार देर रात को निधन हो गया। सुशील मोदी के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया।

बता दें कि सुशील मोदी गले के कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। सुशील मोदी का पार्थिव शरीर आज दिल्ली से पटना पहुंचेगा। लगभग 12 बजे पटना एयरपोर्ट उनका पार्थिव शरीर पहुंचेगा। विशेष विमान से पार्थिव शरीर पटना आ रहा है। एयरपोर्ट से राजेंद्र नगर आवास पर पार्थिव शरीर पहुंचेगा। आवास के बाद बीजेपी कार्यालय भी ले जाया जायेगा। बीजेपी कार्यालय से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को अपना मूल्यवान सहयोगी और मित्र बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बिहार में भाजपा के उत्थान और जीएसटी के पारित होने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी याद किया।

यह भी पढ़ें…

Mumbai Hoarding Accident: तूफान और तेज हवाओं से होर्डिंग गिरने से 8 लोगों की मौत, 59 अन्य घायल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment