Homeन्यूज़Akansha Dubey का नया गाना पवन सिंह के साथ रिलीज हुआ, देखे...

Akansha Dubey का नया गाना पवन सिंह के साथ रिलीज हुआ, देखे वीडियो

Akansha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हर कोई उनकी मौत की खबर सुन हैरान परेशान हो चुका है। हैरानी की बात यह है कि आज ही आकांक्षा दुबा का नया गाना पवन सिंह के साथ रिलीज हुआ है। गाने का नाम है “आरा कभी ना हारा।”

आज ही रिलीज हुआ है आकांक्षा दुबे का गाना

आज ही आकांक्षा दुबे का पवन सिंह के साथ हिट गाना आरा में हारा नहीं रिलीज हुआ था। बीती रात तक एक्ट्रेस अपने गाने का प्रमोशन करती दिख रही थीं। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की रहने वाली आकांक्षा दुबे भोजपुर फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाली की-2’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

बड़ी बात यह है कि आकांक्षा दुबे का आखिरी गाना आज यानी 26 मार्च को रिलीज हुआ है। आकांक्षा दुबे का नया गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। महज़ कुछ ही घंटों में इस गाने को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए थे। गाने में अकांक्षा दुबे हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हैं और अपने ठुमकों से अपने फैंस को मनोरंजन भी किया।

यह भी पढ़ें…

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here