Byju’s India CEO Arjun Mohan Resigns: बायजूस इंडिया के सीईओ अर्जुन मोहन ने दिया इस्तीफा

Byju’s India CEO Arjun Mohan Resigns: एडटेक कंपनी बायजूस इंडिया के सीईओ अर्जुन मोहन ने इस्तीफा दे दिया है। ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन मोहन पद संभालने के 6 महीने से कुछ अधिक समय बाद कंपनी छोड़ रहे हैं। यह संकटग्रस्ट एडटेक फर्म बायजू के लिए बड़ा झटका है।

बायजूस इंडिया के सीईओ अर्जुन मोहन ने दिया इस्तीफा

बताया जा रहा है कि बायजू के संस्थापक रवींद्रन करीब 4 साल बाद फिर से नेतृत्व में लौटेंगे। मोहन के जाने के बाद रवींद्रन अब भारतीय कारोबार – थिंक एंड लर्न के तहत आने वाले रोजमर्रा के कामकाज का नियंत्रण संभालेंगे। वह वर्तमान योजनाओं के अनुसार कुछ नए परिवर्तनों पर आंतरिक रूप से घोषणा कर सकते हैं।

अर्जुन मोहन कब बने थे बायजूस इंडिया के सीईओ

सितंबर 2023 में मृणाल मोहित के जाने के बाद Byju’s ने अर्जुन मोहन को इंडिया बिजनेस का CEO बनाया था। अर्जुन, ‘एजुकेटिंग ए बिलियन’ किताब के लेखक भी हैं। Byju’s के साथ करीब 11 साल तक काम करने के बाद अर्जुन UpGrad में उसके इंडिया बिजनेस के CEO के तौर पर चले गए थे। जुलाई 2023 में वह इंटरनेशनल बिजनेस के CEO के तौर पर एक बार फिर Byju’s से जुड़े।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment