Homeन्यूज़मशहूर सिंगर Sonu Nigam पर एक म्यूजिक इवेंट के दौरान हमला

मशहूर सिंगर Sonu Nigam पर एक म्यूजिक इवेंट के दौरान हमला

Sonu Nigam: मशहूर सिंगर सोनू निगम पर एक म्यूजिक इवेंट के दौरान हमला किया गया है। सिंगर के साथ-साथ उनके भाई पर भी अटैक किया गया है। सोनू निगम खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनके भाई को काफी चोट आई है। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। सोनू निगम का कहना है कि उनके बॉगीगार्ड ने उन्हें इस हमले से सुरक्षित बचा लिया।

सोनू निगम के साथ यह हादसा चेंबूर में एक लाइव म्यूजिक इवेंट के दौरान हुआ। कहा जा रहा है कि यहां सोनू निगम और उनके भाई पर शिव सेना कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। सोनू निगम को कुछ लोगों ने धक्का दिया। सिंगर के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले सोनू निगम ने लाउडस्पीकर से आने वाली अजान की आवाज को लेकर टिप्पणी की थी। सिंगर पर हुए हमले को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि इवेंट के दौरान कुछ लोग सोनू निगम के साथ सेल्फी लेने लगे और उसी दौरान उन पर हमला कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और हमलावरों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here