FIDE World Cup 2023: आर प्रज्ञानंदा को फाइनल में Magnus Carlsen से मिली हार

0
10

FIDE World Cup 2023: शतरंज विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा ने इतिहास रचने से चूक गए। फाइनल मुकाबले के टाई बेकर में दुनिया के नंबर वन चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है।

अजरबैजान के बाकू शहर में खेले गए शतरंज विश्व कप 2023 के फाइनल मकाबले की पहली दोनों बाजी ड्रॉ रही थीं। जिसके बाद टाईब्रेकर खेला गया। जिसमें नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने जीत दर्ज की।

खिताबी मुकाबले में पहले टाई ब्रेकर तक प्रज्ञानंदा ने कार्लसन को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन दूसरे टाई ब्रेकर में कार्लसन ने बाजी पलट दी और प्रज्ञानंदा को हरा दिया। तगड़े मुकाबले में पहले टाई-ब्रेकर में मैग्नस कार्लसन ने प्रज्ञानंदा के खिलाफ 1-0 की बढ़त हासिल की थी, जबकि दूसरा टाई ब्रेकर ड्रॉ रहा। दोनों के बीच अंतिम स्कोर कार्लसन-1.5, प्रग्गनानंद- 0.5 रहा।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here