देशभर के स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रवेश निशुल्क

0
586

नई दिल्ली : देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर हम सब अद्‌भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं। एएसआई ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में अपने सभी संरक्षित स्मारकों, स्थलों पर आगंतुकों और पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क कर दिया है। यह सुविधा 5 से 15 अगस्त तक रहेगा। इस बीच विजिटर और पर्यटक बिना शुल्क दिए स्मारकों सबका दीदार कर सकते हैं।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने ट्वीट के जरिए इसका ऐलान किया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने आज बुधवार 3 अगस्त को ऐलान किया है कि देश भर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों और स्थलों में पांच से 15 अगस्त तक प्रवेश निशुल्क रहेगा।

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया कि आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में और 75वें स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के मौके पर एएसआई द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों/स्थलों पर 5 अगस्त से 15 अगस्त तक एंट्री के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here