Jeep Avenger EV: ऑटोमोबाइल कंपनी Jeep ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने की पूरी प्लानिंग कर ली है। कंपनी अप्रैल 2024 तक अपनी दमदार इलेक्ट्रिक कार Jeep Avenger EV को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। इस कार में आपको बेहतरीन लुक के साथ शानदार फीचर्स और एडवांस इंटीरियर भी देखने को मिल जाएगा। तो आइए जानते हैं इसकी खासियत के बारे में
Jeep Avenger EV के फीचर्स
Jeep Avenger EV को एडवांस फीचर्स के साथ बाजार में पेश किया जाएगा। इसमें आपको ट्रैफिक साइन रिकग्निशन,ट्रैफिक जाम सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल सनरूफ, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, वायरलेस चार्जिंग पैड, पावर टेलगेट और पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट जैसे एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
वहीं इसमें 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलैस एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले, 10.25 का ही इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी कलर्ड एंबिएंट लाइटिंग, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा जैसे डिजिटल फीचर्स भी दिए गए हैं।
Jeep Avenger EV की बैटरी
Jeep Avenger EV में पावरफुल 54KWh की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ पावरफुल मोटर का सपोर्ट भी देखने को मिलने वाला है। इस कार की बैटरी 154 बीएचपी की पावर और 260 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करने में सक्षम होगी।
बता दें कि इसके साथ ही आपको 11 किलोवॉट का चार्जर भी मिलने वाला है, जिसकी मदद से इस कार को 5-6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा।

Jeep Avenger EV की रेंज
Jeep Avenger EV में आपको लगभग 400 किलोमीटर तक की लंबी रेंज देखने को मिलने वाली है। वहीं इसके साथ ही ये कार 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम होगी।
Jeep Avenger EV की अनुमानित कीमत
Jeep Avenger EV की कीमत की बात करें तो इस कार को संभावित तौर पर लगभग 50 लाख रुपए (एक्स शोरुम) की कीमत पर भारतीय मार्केट में पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें…