काजू का सेवन करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। आप नियमित रूप से खाली पेट काजू का सेवन कर सकते हैं। काजू में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी6, सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। खाली पेट काजू खाने से आपका शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर सकता है। सुबह खाली पेट काजू खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना है तो काजू का सेवन कर सकते हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाये
काजू में प्रोटीन अधिक होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। काजू में मौजूद मोनो सैचुरेटड फैट दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। काजू में एंटी ऑक्सीडेंट पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के साथ ही वजन भी संतुलित रखता है।

त्वचा को चमकदार बनता है
काजू में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है इसलिए इसे खाने से बाल और त्वचा को बेहद खूबसूरत बनता हैं। काजू खाने से त्वचा ग्लो करने लगती है और रंगत भी निखर जाती है। खूबसूरती बढ़ाने के लिए अक्सर ही घरेलू नुस्खों में इसका उपयोग किया जाता रहा है।
कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल
काजू कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। इसमें प्रोटीन अधिक होता है और यह जल्दी पच जाता है। काजू आयरन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है इसलिए खून की कमी को दूर करने के लिए आप इसे खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें… Lehsun Khane Ke Nuksaan: लहसुन का सेवन करने से हो सकती है ये बड़ी समस्याएं
याददाश्त बढ़ाए
काजू विटामिन-बी का खजाना है। भूखे पेट काजू खाकर शहद खाने से सोचने की शक्ति बढ़ती है। काजू खाने से यूरिक एसिड बनना बंद हो जाता है और इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

काजू खाने के नुकसान
किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसा ही कुछ काजू के सेवन से भी है। यदि व्यक्ति अधिक मात्रा में काजू और का सेवन करता है तो इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। यह नुकसान निम्न प्रकार हैं-
- काजू में सोडियम पाया जाता है। ऐसे में यदि काजू का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ सकता है और सोडियम के स्तर से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- काजू में फाइबर मौजूद होता है। ऐसे में यदि शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाए तो शरीर को पेट से संबंधित कई समस्याएं जैसे पेट फूलने की समस्या, गैस की समस्या आदि का सामना करना पड़ सकता है।
- काजू में पोटेशियम मौजूद होता है। ऐसे में यदि शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ने लगे तो शरीर को किड़नी से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
एक दिन में कितना काजू खाना सही है?
एक रिसर्च में इस बात का पता चला है कि जिनका वजन कम होता है या अगर आप किसी प्रकार के स्पोर्ट्स एक्टिविटी करते हैं तो दिन में 50-100 ग्राम काजू खा सकते हैं। यदि ऐसा कुछ भी नहीं है तो दिन में 5-6 काजू का सेवन आपके लिए फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें…