Lehsun Khane Ke Nuksaan: लहसुन का सेवन करने से हो सकती है ये बड़ी समस्याएं

Lehsun Khane Ke Nuksaan: भारतीय किचन में सदियों से लहसुन का इस्तेमाल होता रहा है। लहसुन में कई औषधीय गुण छुपे हुए हैं। लहसुन बहुत सी तरह की समस्याओं के लिए रामबाण की तरह काम करता है। लहसुन न सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि घरेलू उपचार के तौर पर भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

आयुर्वेद के अनुसार.. लहसुन कई बीमारियों को दूर करता है। हालांकि, लहसुन स्वादिष्ट या स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। रोजाना लहसुन खाना आपके लिए अच्छा है, तो ज्यादा खाना नुकसानदायक भी हो सकता है।

ऐसी कई रिपोर्ट सामने आई हैं, जिसमें ये बताया गया है कि अगर आप भी लहसुन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो इससे कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जानते हैं कि रोजाना कितना लहसुन खाना फायदेमंद है और ज्यादा खाने से इसके क्या-क्या नुकसान हैं।

Image Credit: Freepik

ब्लीडिंग :- Lehsun Khane Ke Nuksaan

ज्यादा कच्चा लहसुन खाने से हमारा खून पतला हो जाता है. लहसुन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो खून को पतला कर देते हैं। अगर आप ऐसी दवाईयां ले रहे हैं, जिससे आपकी ब्लड सेल्स प्रभावित होती हों तो कच्चा लहसुन न खाना ही बेहतर विकलप होगा।

डाइजेशन :- Lehsun Khane Ke Nuksaan

आयुर्वेद के हिसाब से लहसुन की तासीर गर्म होती है। यही कारण है कि ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने से आपको पाचन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा होने से कब्ज, गैस और ब्लोटिंग की समस्याओं से भी आपको जूझना पड़ सकता है।

Image Credit: Freepik

ब्लड प्रेशर :- Lehsun Khane Ke Nuksaan

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कच्चा लहसुन खाना अच्छा है यदि आप हर दिन बहुत ज्यादा लहसुन खाते हैं, तो यह आपके ब्लड प्रेशर को कम कर देगा और लो ब्लड प्रेशर का कारण बनेगा। इससे चक्कर आने जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए कच्चे लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

हार्ट बर्न :- Lehsun Khane Ke Nuksaan

जैसा कि लहसुन की तासीर गर्म होती है और इसे खाने से पेट में एसिडिटी की दिक्कतें भी बढ़ सकती है। इसके अलावा, जिन लोगों को पहले से ही गैस और ब्लोटिंग की परेशानी है, उन्हें लहसुन नहीं खाना चाहिए. इसी के कारण हार्ट बर्न भी हो सकता है।

आखिर कितना लहसुन खाएं :- Lehsun Khane Ke Nuksaan

रोजाना लहसुन का एक या दो कली खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। यदि आप इससे ज्यादा खाते हैं तो लहसुन आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Image Credit: Freepik

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी और सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। इस खबर में दी गई सूचना की सही और गलत होने की पुष्टि हम नहीं करते।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment