Liz Truss होंगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, ऋषि सुनक को दी मात

0
557

Liz Truss होंगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, ऋषि सुनक को दी मात:- लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने ऋषि सुनक को काफी पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल कर ली है। आखिरी चरण में लिज ट्रस को 81 हजार 326 वोट हासिल हुए हैं। वहीं ऋषि सुनक को 60 हजार 399 वोट ही मिले। सर्वे में भी बताया जा रहा था कि तीसरे यानी अंतिम चरण में लिज ट्रस ऋषि सुनक से काफी आगे चल रही हैं।

भारतीय समय के मुताबिक शाम 5 बजे नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा की गई। बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में समय से पहले चुनाव करवाए गए थे। खास बात यह है कि पांच राउंड में ऋषि सुनक ने लिज ट्रस को पीछे छोड़ दिया था लेकिन फाइनल राऊंड में जीत लिज ट्रस की हुई।

[the_ad id=”2734″]

Explained: Rishi Sunak v Liz Truss, when and how will next UK PM be announced | World News - Hindustan Times

ऋषि सुनक बोरिस जॉनसन की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने ने ही कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। बताया जा रहा था कि बोरिस जॉनसन नहीं चाहते थे कि ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बनें। अंतिम चरण में कंजर्वेटिव पार्टी के करीब 1 लाख 60 हजार सदस्यों को वोट देना था। इसी चरण में ऋषि सुनक को हार का सामना करना पड़ा।

ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री

Liz Truss pips Rishi Sunak to become UK Prime Minister

47 साल की लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। उन्हें ब्रिटेन में फायरब्रैंड दक्षिणपंथी नेता के रूप में जाना जाता है। लिज से पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। बता दें कि आखिरी राउंड में कुल 82.6 फीसदी वोट पड़े थे। 654 वोट रिजेक्ट हो गए थे। बोरिस सरकार में लिज ट्रस विदेश मंत्री थीं। वह 6 बार मंत्री रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here