Matar Paneer Recipe In Hindi | मटर पनीर बनाने का आसान तरीका

0
301
Matar Paneer Recipe इन हिंदी

Matar Paneer Recipe In Hindi: आज हम इस पोस्ट के माध्यम से मटर पनीर के बनाने के बारे में विस्तार से बताएँगे। तो आइये जाने है। मटर पनीर एक प्रमुख भारतीय व्यंजन है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। यह व्यंजन मटर (हरे मटर) और पनीर के साथ बनाया जाता है और यह एक मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है। यह व्यंजन भोजन के रूप में या चावल, रोटी, परांठा आदि के साथ सर्व किया जा सकता है।

इस नये तरीके से मटर-पनीर बनायेंगे तो सब अंगुलियां चाटते रह जायेगेDifferent Style Matar-Paneer Recipe - YouTube

वही रेस्टोरेंट जैसी मटर पनीर की सब्जी बनाना बहुत से लोगो का सपना होता है। लेकिन उन्हें डर रहता है के वो यह सब्जी बना पाएंगे या नही। आज हम जो रेसिपी आपको बता रहे है। उसके माध्यम से आप भी अब अपने घर पर रेस्टोरेंट जैसी मटर पनीर की सब्जी अपने घर पर बना पाएंगे।

मटर पनीर बनाने की सामग्री

मटर पनीर एक स्वादिष्ट सब्जी है जिसमें पनीर को मटर की ग्रेवी पकाया जाता है। नमक, लहसुन, गरम मसाला, लाल मिर्च और तेज़पात इसके स्वाद को और भी दोगुना कर देता है।

  • 1 कप मटर (हरे मटर) – धीमी आंच पर पके हुए200 ग्राम पनीर – आपकी पसंद के हिसाब से कटा हुआ2 प्याज़ – बारीक़ कटा हुआ

  • 2 टमाटर – बारीक़ कटा हुआ

  • 2 हरी मिर्च – बारीक़ कटी हुई

  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा – कद्दूकस किया हुआ

  • 3-4 लहसुन की कलियाँ – बारीक़ कटी हुई

  • 1 चम्मच धनिया पाउडर

  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

  • 1/2 चम्मच गरम मसाला

  • नमक स्वादानुसार

  • तेल – पकाने के लिए

  • कटा हुआ हरा धनिया पत्ती – सजाने के लिए

MATAR PANEER WITHOUT ONION AND GARLIC / DESI STYLE MATAR PANEER | bharatzkitchen

मटर पनीर बनाने की वि​धि

  • सबसे पहले पेन ले कर उसमे तेल को गरम करना शुरु कर दे. जब तेल गरम हो जाये तब इसमे प्याज डाल कर भून लेना है।

  • प्याज के भून जाने के बाद इसमे अदरक और लहसुन का पेस्ट भी ऐड कर देना है. अब इसे मध्यम आंच पर थोड़े समय के लिए भुन ले।

  • इसके बाद इसमे टमाटर को ऐड कर दे. टमाटर के साथ ही स्वाद अनुसार नमक डाल कर थोड़े समय तक फ्राई करे।

  • फ्राई हो जाने के बाद इसको, दूसरे बड़े बर्तन मे निकाल ले. इसे थोड़ी समय के लिए ठंडा होने के लिए रख दे।

  • जब आपका पेस्ट ठंडा हो जाये तब इसको मिक्सर मे डाल कर पीस ले।

  • आगे के लिए हम एक कढ़ाई या पेन मे तेल डाल कर गरम करना शुरू कर दे। तेल के गरम हो जाने के बाद इसमे जीरा डाल कर भून ले।

  • जब जीरा भून जाये तब कढ़ाई या पेन में टमाटर और प्याज का पेस्ट डाल दे है।

  • लगभग 1 से 2 मिनट के बाद इसमे लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर को डाल दे। इन सभी मसलो को अच्छे से मिक्स करके मध्यम आंच पर पका ले।

Matar Paneer Recipe: How to make Matar Paneer Recipe at Home | Homemade Matar Paneer Recipe - Times Food

  • जब आपके मसाले तेल छोड़ दे तब इनमे मटर और पनीर के कटे हुए टुकड़े डाल कर अच्छे से मिला दे। मिलाने के बाद इनको थोड़ी समय तक भून ले।

  • आगे के लिए इसमें पानी ऐड कर दे. अगर आपको ग्रेवी वाली सब्जी पसंद है तो इसमे थोड़ा पानी और ऐड कर दे।

  • इसके बाद मटर पनीर की सब्जी को हमे ढक्कन लगाकर लगभग 10 मिनट तक पकाना है।

  • पकने के बाद इसमें गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल देना है।

  • हमारी रेस्टोरेंट जैसी मटर पनीर की सब्जी बनकर तैयार है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here