India vs Afghanistan: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया

India vs Afghanistan: भारतीय टीम ने अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 272 रन बनाए। वही कप्तान हशम तुल्लाह ने 80 रन और अजम तुल्लाह उमरजई ने 62 रेनो का योगदान दिया ।

जवाब में भारतीय टीम ने 35 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में 16 चौके और पांच छक्के की मदद से 131 रेनो की पारी खेली। रोहित शर्मा को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

वही विराट कोहली ने 56 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट ने 35 वे ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारतीय टीम को वनडे विश्व कप 2023 की दूसरी जीत दिलाई।

भारतीय टीम का अगला मैच अब 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप में इतिहास रच दिया हैं। उन्होंने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली।

वहीं कप्तान रोहित शर्मा वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड दिया। रोहित शर्मा के नाम सात शतक हो गए। वही तेंदुलकर ने 6 शतक लगाए थे। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने 131 रन बनाए।

India vs Afghanistan

इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए सबसे ज्यादा छक्के

कप्तान रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का जामनेउका विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड दिया हैं। बता दें कि क्रिस गेल ने 553 छक्का इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाया हैं। वही अब रोहित शर्मा ने इस अकड़े को पार कर लिया है।

विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन

इसके अलावा रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी की बराबरी करने में सफल हुए। डेविड वार्नर ने वनडे विश्व कप में 19 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। वही रोहित ने भी 19 पारियों में ऐसा कमल कर दिया।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment