Papaya In Pregnancy: कच्चा पपीता खाने से हो सकता है गर्भपात? जानिए

0
80
Image Credit : Google

Papaya In Pregnancy: पपीता डाइजेशन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन गर्भावस्था में इसका सेवन काफी खतरनाक साबित हो सकता है, खासकर कच्चा पपीता। ऐसा कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी में पपीते को खाने से गर्भपात तक हो सकता है। पपीते के छिलके और बीज भी भ्रूण के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर प्रेग्नेंसी में पपीता खाने से मना करते हैं।

दरअसल, पपीते का तासीर गर्म होता है, साथ ही इसमें लेटेक्स की मात्रा ज्यादा होती है जिससे गर्भाशय सिकुड़ जाता है, जो भ्रूण के लिए खतरनाक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं प्रेग्नेंसी में पपीता खाने के नुकसान।

कच्चे पपीते से हो सकता है गर्भपात

 papita
Image Credit : Google

ऐसा कहा जाता है कि पपीता खाने से गर्भपात भी हो सकता है। डॉक्टर्स का कहना है कि प्रेग्नेंसी में कच्चा और आधा पका पपीता खाना खतरनाक होता है, क्योंकि इसमें लेटेक्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो गर्भ के सिकुड़ने का कारण बनता है। इससे गर्भपात का खतरा रहता है। वहीं, पका पपीता विटामिन सी और ई और फाइबर से भरपूर होता है जो फायदेमंद होता है। हालांकि, ज्यादा सेवन हानिकारक हो सकता है।

पपीते से हो सकती है एलर्जी

पपीते में पपेन नामक एक तरल पदार्थ होता है जिससे एलर्जी हो सकती है। जिन लोगों की सेंसिटिव स्किन होती है, उन लोगों को पपीते के सेवन से बचना चाहिए, इससे आपको शरीर पर सूजन, खुजली और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here