Priyanka Chopra: बॉलीवुड से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भले ही हॉलीवुड का रुख कर लिया हो लेकिन भारतीय फैन्स उनसे जुड़ी खबरें जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और गायक निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का चेहरा पहली बार दिखाया है। प्रियंका ने एक कार्यक्रम में बोलते निक का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें वह अपनी बेटी के साथ दर्शकों में बैठी दिख रही हैं।
प्रियंका ने दिखाया बेटी का चेहरा
सोमवार को निक जोनास और उनके भाइयों को ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार’ का अवॉर्ड मिला। इस फंक्शन के दौरान प्रियंका ने अपनी बेटी को सभी से मिलवाया। तस्वीर में मालती मैरी चोपड़ा जोनास बेहद क्यूट पोज देती नजर आ रही हैं। मालती मैरी चोपड़ा जोनस का ये क्यूट पोज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दुनिया को अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की झलक दिखाई है। जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
वहीं फैंस का मानना है कि मालती अपने पापा निक जोनास की तरह दिखती है। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार फंक्शन के दौरान का एक वीडियो भी प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया है। इसमें निक बेटी मालती का नाम लेकर खुशी जाहिर करते दिख रहे हैं। प्रियंका मालती को गोदी में लिए काफी खुश नजर आ रही हैं।