Rohit Sharma ने क्यों गवाई MI की कप्तानी? क्या है वजह

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे। जो इसके सबसे लंबे समय तक सेवारत, सबसे सफल और पसंदीदा कप्तानों में से एक, शानदार रोहित शर्मा का स्थान लेंगे। हिटमैन के हाथों से कप्तानी लिए जाने के फैसले से हर कोई हैरान है।

पांच बार चैंपियन बनी MI

रोहित शर्मा 2013 में मुंबई के कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में ही मुंबई ने अपने सभी पांच खिताब जीते। रोहित ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया था। पिछले सीजन में मुंबई की टीम प्लेऑफ तक तो पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले तक नहीं पहुंच पाई थी।

क्या है वजह

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को फाइनल में मिली हार के बाद से रोहित शर्मा बेहद दुखी भी हैं। हिटमैन की आंखों में खिताबी मुकाबला गंवाने के बाद ही आंसू देखे गए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि हिटमैन ने मुंबई इंडियंस की कैप्टेंसी छोड़ना का फैसला शायद खुद भी लिया हो।

पिछले तीन सीजन में मुंबई का प्रदर्शन कुछ खास रहा नहीं है। आईपीएल 2021 में टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी। 2022 में टीम का हाल और भी बेहाल रहा था और मुंबई ने सबसे निचले पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट खत्म किया था। पिछले सीजन यानी 2023 में टीम ने दूसरे क्वालिफायर तक का सफर तय किया था, जहां हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस मुंबई पर भारी पड़ी थी।

महेला जयवर्धने ने कहा कि भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम है। मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा असाधारण नेतृत्व मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है। इसी विचारधारा के अनुरूप हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment