Homeन्यूज़Russia Ukraine War : दिल्ली वापस लौटा एयर इंडिया का विमान

Russia Ukraine War : दिल्ली वापस लौटा एयर इंडिया का विमान

रूस ने यूक्रेन पर सैन्य हमला कर दिया है। इस दौरान एयरपोर्ट और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है।  इसे देखते हुए यूक्रेन ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर लिया है। इस वजह से भारतीयों को वापस लाने के लिए कीव के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का एक विमान दिल्ली वापस लौट रहा है। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि एयर इंडिया की उड़ान AI 1947 वापस आ रही है, क्योंकि कीव में NOTAM जारी किया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1496710793009967104?s=20&t=-48gf8KHUDaIN46e2FA_gQ

रूस और यूक्रेन के बीच बेहत तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं और पूरी दुनिया की नजर दोनों देशों पर हैं। वहीं, भारत ने यूक्रेन में रहने वालों भारतीयों को वहां से निकलने के लिए कह दिया था। इस बीच भारत काफी संख्या में लोग लाए भी गए हैं। गुरुवार सुबह ही 182 भारतीय नागरिकों को एक विशेष विमान से नई दिल्ली लाया गया है।

भारत में यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की एक विशेष उड़ान राजधानी कीव से दिल्ली हवाई अड्डे पर आज सुबह 7:45 बजे छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ उतरी।  इससे पहले एक दिन पहले 240 भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया है। हालांकि, अभी भी काफी संख्या में लोग वहां फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें…

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here