Sachin Tendulkar के लाडले ने पकड़ा ऐसा कैच कि सारे खिलाड़ी रह गए हैरान

0
513
Sachin Tendulkar

IPL 2022 : आईपीएल सीजन-2022 में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिए आगाज अच्छा नहीं रहा और अपने फैंस को निराश किया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम अभी तक दोनों मुकाबले हाथ से गंवा चुकी है। अब आगामी 6 अप्रैल को अपने तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट नाइडर्स का मुकाबला करेगी।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए जमकर मैदान में पसीन बहा रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अर्जुन तेंदुलकर कैचिंग प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर के बाएं हाथ से शानदार कैच पकड़ने पर पास में मौजूद खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव भी हैरान रह जाते हैं।

अर्जुन कर रहे हैं आईपीएल डेब्यू का इंतजार

गौरतलब है कि अभी तक अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल डेब्यू नहीं कर पाए हैं। अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रूपए में खरीदा था। अर्जुन के लिए 20 लाख बेस प्राइस गुजरात टाइटन्स ने भी लगाई थी। लेकिन बाजी मुंबई इंडियंस के नाम रही। बता दें कि पिछले साल भी अर्जुन 20 लाख रूपए में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। अर्जुन तेंदुलकर के पिता सचिन तेंदुलकर का मुंबई इंडियंस से खास नाता रहा है। सचिन तेंदुलकर अभी बतौर मेंटर टीम के साथ जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here