Homeन्यूज़Ayodhya: रामायण में सीता का रोल करने वाली एक्ट्रेस ने पहली बार...

Ayodhya: रामायण में सीता का रोल करने वाली एक्ट्रेस ने पहली बार किए राम लला के दर्शन

Ayodhya: रामानंद सागर की रामायण में सीता माता का लीड रोल प्ले करने वाली दीपिका चिखलिया का लोग सम्मान करते हैं और उनके साथ जुड़ना पसंद करते हैं। दीपिका भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग जुड़ी रहती हैं।

वही हाल ही में दीपिका ने अयोध्या में शिरकत की और राम लला के दर्शन किए। इस दौरान एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं था। पहली बार वे अयोध्या की पावन भूमि पर पहुंची और मंदिर से फोटो भी शेयर की। साल 1987 में दीपिका चिखलिया टीवी सीयिरल रामायण के साथ जुड़ी थीं लेकिन उन्हें अब तक अयोध्या जाने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हो सका था। सीता का रोल प्ले करने के 36 साल बाद दीपिका पहली बार अयोध्या पहुंची और इस दौरान की फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटोज में वे पूजा करतीं और पुजारी से प्रसाद ग्रहण करती नजर आ रही हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम भी नजर आ रहा है।

दीपिका चिखलिया

अयोध्या पहुंचीं दीपिका चिखलिया

दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अयोध्या विजिट की फोटोज शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में फोल्डेड हैंड के साथ लिखा- अयोध्या में मेरी पहली यात्रा।

यह भी पढ़ें…

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here