Homeन्यूज़Umran Malik: एक बार फिर दिखा उमरान मालिक के गेंद की रफ्तार...

Umran Malik: एक बार फिर दिखा उमरान मालिक के गेंद की रफ्तार का कहर, तोड़ा अपना रिकॉर्ड

Umran Malik: भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने श्रीलंका के विरुद्ध पहले वनडे में 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर खुद का रिकार्ड तोड़ दिया। उन्होंने श्रीलंका की पारी के 14वें और अपने दूसरे ओवर में यह गेंद फेंकी और वह भारत के सबसे तेज गेंदबाज भी बन गए।

वही इससे पहले, उमरान ने पहले टी-20 में 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर जसप्रीत बुमराह का रिकार्ड तोड़ा था। बुमराह ने 153.36 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। इस सूची में 153.3 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ मोहम्मद शमी तीसरे नंबर पर हैं। अब भारत की तरफ से सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड उमरान मलिक के नाम है।

उमरान मलिक का तूफान

उमरान मलिक की आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। उमरान मलिक ने श्रीलंका के रन-चेज़ के दौरान ये गति निकाली। आईपीएल 2022 में अपने यादगार प्रदर्शन के बाद, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज गुवाहाटी में एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच के दौरान तबाही मचा दी है।

खतरे में शोएब अख्तर का रिकॉर्ड

अब भारतीय गेंदबाजों में कोई उनके आस-पास भी नहीं है। जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 153.36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने भी 153.3 और नवदीप सैनी ने 152.85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। उमरान इस सब कहीं आगे हैं। उनका टारगेट अब पाकिस्तान के तेज गेंदजाब शोएब अख्तर के रिकॉर्ड पर है।

यह भी पढ़ें…

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News