Homeन्यूज़Yamaha की दमदार बाइक जल्द होगी लॉच, जानिए फीचर्स

Yamaha की दमदार बाइक जल्द होगी लॉच, जानिए फीचर्स

Yamaha: यामाहा ने अपनी नई अपडेटेट Yamaha MT-15 V2.0 बाइक को लॉन्च करने का फैसला किया है। इस बाइक को स्पोर्ट्स बाइक के रूप में उतारा जाएगा। नई बाइक देश के लेटेस्ट OBD 2 उत्सर्जन मापदंडों के अनुरूप बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि OBD 2 उत्सर्जन मापदंडों एक अप्रैल 2023 से लागू होंगे। इस तरह यह देश का पहला दोपहिया वाहन होगा जो नए उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

Yamaha MT-15 V2.0 का इंजन

नई Yamaha MT-15 V2.0 बाइक में 155cc VVA लिक्विड कूल्ड इंजन होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाइक के वजन में भी खास अंतर नहीं होगा। माना जा रहा है कि इस नई बाइक की कीमत मौजूदा बाइक से लगभग 3 से 5 हजार रुपए तक महंगी हो सकती है। वर्तमान में इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1,64,000 रुपए है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई Yamaha बाइक का डिजाईन भी काफी कुछ हद तक वर्तमान जैसा ही रहेगाा। इसमें दोनों ओर अपसाइड-डाउन फोर्क्स, रियर मोनोशॉक और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। बाइक को केवल एक वेरिएंट में उतारा जाएगा, हालांकि इसमें मेटैलिक ब्लैक, आइस-फ्लुओ वर्मिलियन, स्यान स्टोर्म, रेसिंग ब्लू कलर ऑप्शन्स दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें…

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here