Yashasvi Jaiswal ने टेस्ट डेब्यू में सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, बनाए कई रिकॉर्ड

0
141

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट डेब्यू में मैच में इतिहास रचने का काम किया है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन जायसवाल ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर सतक ठोका। जायसवाल ने एक से एक शानदार शॉट लगाए। जायसवाल ने 215 गेंदों में 11 चौके ठोक शतक जड़ा। इसी के साथ उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किया।

यशस्वी ने बनाए नए रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल भारत से बाहर टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। वहीं वह टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। इससे पहले शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली और पृथ्वी शॉ ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ राजकोट में टेस्ट शतक जमाया था। जायसवाल के शतक जड़ने के बाद टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम तालियों से गूंज उठा।

इसी के साथ रोहित-यशस्वी ने विंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। दोनों बल्लेबाजों ने 202 रन बनाकर वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर का रिकॉर्ड तोड़ा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

209* – रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल, डोमिनिका, 2023
201 – वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर, मुंबई
159 – वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर, ग्रोस
153 – सुनील गावस्कर और चेतन चौहान, मुंबई
136 – सुनील गावस्कर और अंशुमन गायकवाड़, किंग्स्टन

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here