अमृतसर : BSF मुख्‍यालय में जवान ने की फायरिंग, 5 जवानों की मौत

0
296
BSF मुख्‍यालय

अमृतसर : अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) मुख्यालय में एक जवान ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है। इस घटना में चार जवानों के शहीद होने की बात सामने आ रही है। वहीं, 10 से 12 जवानों को गोली लगने की खबर है।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली, जिसके बाद उसे गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया। गोली चलाने वाले जवान की भी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसएफ के कॉन्स्टेबल सुतप्पा ने तैश में आकर फायरिंग की है। वह महाराष्ट्र का रहने वाला है। कहा रहा है कि ज्यादा ड्यूटी लगने की वजह से सुतप्पा परेशान था। इसको लेकर उसकी एक अधिकारी से बहस भी हुई थी। रविवार की सुबह उसने अपनी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने के बाद मेस में भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर ही दो जवानों की मौत हो गई। बाकी को अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here