Bhagat Singh के नाम पर होगा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम

0
263
  • Bhagat Singh के नाम पर होगा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम

Bhagat Singh : चंडीगढ़ के एयरपोर्ट को नई पहचान मिल गई है। अब इसे नए नाम से जाना जाएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि शनिवार को चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chandigarh International Airport) का नाम शहीद भगत सिंह (Shaheed Bhagat Singh) के नाम पर रखने पर आम सहमति बन गई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बारे में जानकारी दी।

सीएम भगवंत मान ने किया ट्वीट

सीएम भगवंत मान ने कहा- ”पंजाब और हरियाणा ने चंडीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का नाम शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखने पर सहमति जताई। इस मुद्दे पर आज हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ बैठक की।”

यह पहली बार नहीं है जब स्वतंत्रता सेनानी के बाद नाम बदलने का सुझाव दिया गया है। साल 2016 में, हरियाणा विधानसभा ने सर्वसम्मति से चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया था। पंजाब सरकार ने महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के शहादत दिवस 23 मार्च को पहले ही राजकीय अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here