Asian Champions Trophy: टीम इंडिया ने जापान को 5-0 से हराकर फाइनल में एंट्री

0
9

Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियन बनने से सिर्फ एक कदम दूर है। चेन्नई में खेली जा रही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जापान को सेमीफाइनल में बिल्कुल एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई है।

अब खिताब के लिए भारत की टक्कर मलेशिया से होगी, जिसने डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को हराया।

मैच का पूरा हाल

मुकाबले के पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ था। दोनों ही टीमें खाली हाथ रही थीं। इसके बाद भारत के लिए 19वें मिनट में आकाशदीप ने गोल किया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल किया। फिर दूसरे ही क्वार्टर में भारत के लिए मनदीप सिंह ने तीसरा गोल किया था। फिर तीसरे क्वार्टर में सुनील ने टीम के लिए चौथा गोल किया। फिर चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने 5वां गोल दागा और जापान को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here