मुंबई इंडियंस टीम ने Hardik Pandya को बनाया कप्तान

0
9

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे। जो इसके सबसे लंबे समय तक सेवारत, सबसे सफल और पसंदीदा कप्तानों में से एक, शानदार रोहित शर्मा का स्थान लेंगे।

Hardik Pandya इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी।

महेला जयवर्धने ने कहा, भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम है। मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा असाधारण नेतृत्व मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here