IND Vs ENG: बेन स्टोक्स भी हुए यशस्वी जायसवाल के मुरीद

IND Vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन समाप्त हो गया। वही टेस्ट सीरीज में इंजरी की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। शानदार शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 133 गेंदों पर शानदार 104 रन बनाए थे।

यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में जरूर निराश किया था लेकिन जिस तरह वह दूसरी पारी में खेले उनकी बल्लेबाजी कि विपक्षी टीम ने भी तारीफ की। जब वह रिटायर्ड होकर लौटे तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर उनका प्रोत्साहन किया। इस दौरान इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुल्लम भी खड़े हुए और उन्होंने ताली बजाकर उन्हें विश किया।

यह भी पढ़ें… PM Awas Yojana 2024: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए करना है आवेदन, कैसे भरे फॉर्म?

जायसवाल ने लगाया शतक

यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। दूसरी पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने शुभमन गिल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी सेंचुरी 122 गेंदों में पूरी की है। हालांकि अब वह 133 गेंदों में 104 रनों पर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दूसरा टेस्ट शतक

यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी दोहरा शतक जड़ा था। तब उन्होंने 209 रनों की पारी खेली थी। जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए साल 2023 में टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक लगाया था. उन्होंने अभी तक 7 टेस्ट मैचों में 735 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक निकले हैं।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment