T20 World Cup के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, विलियमसन को मिली कमान

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप की शुरुआत जून में होने वाली है, सभी टीमें विश्व कप की तैयारियों में तेजी से जुटी हुई है। न्यूजीलैंड की टीम ने इसके लिए टीम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड की टीम में कुल 15 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। जबकि एक खिलाड़ी को रिजर्व के रूप में है।

आपको बता दे केन विलियमसन को एक बार फिर कप्तानी दी गई है। विलियनसन चौथी बार न्यूजीलैंड टीम की कमान संभालेंगे। तो वहीं वो एक खिलाड़ी के रूप में छठी बार टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे।

न्यूजीलैंड के हेड कोच गौरी स्टीड ने कहा कि हम उन्हें बधाई देना चाहेंगे जिनका नाम सेलेक्ट किया गया है। यह अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का अच्छा समय है। हमें लग रहा है कि वेस्टइंडीज में कंडीशन थोड़े से अलग होंगे। उम्मीद है कि हमारी टीम इसमें ढल जाए। मैट हेनरी ने टी20 क्रिकेट में अपनी स्किल्स में बहुत सुधार किया है। रचिन हमारे लिए पिछले 12 महीनों में मैच विनर खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में देखना दिलचस्प होगा।”

टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम

केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी

ट्रैवलिंग रिजर्व: बीन सियर्स

यह भी पढ़ें…

लो भाई बेहद सस्ते दामों में आ गया बेस्ट फीचर्स वाला फ़ोन? Vivo T3x 5G Vs Realme C65 5G

T20 World Cup 2024 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम की नई जर्सी आई सामने

Bemetra Major Road Accident: छत्तीसगढ़ में कार को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, 10 की मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment