IPL 2024: मुंबई इंडियंस का सहारा बनेंगे सूर्य कुमार यादव? आज हो सकती है वापसी

IPL 2024: आईपीएल 2024 में अभी तक मुंबई इंडियंस जीत का खता नही खोल पाई है। अब टी-20 के नंबर वन बैट्समैन सूर्यकुमार यादव फिट हो चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार को दिल्ली कैपिटल के साथ होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम में वापसी हो सकती है।

लगातार तीन हार के बाद मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे नीचे है। दिल्ली कैपिटल्स पिछले मैच में 106 रन से हार गई थी। दिल्ली की टीम अंक तालिका में 10 अंक के साथ नौवें स्थान पर है। आईपीएल के इस सीजन में भी मुंबई की शुरुआत लगातार हार के साथ हुई।

वही दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं रहा है। अब तक के चार मैच में उसे तीन हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमें जीत के लिए बेताब हैं। मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा और ईशान किशन – दोनों ही फॉर्म में हैं। दोनों ही अभी तक तक बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं।

दिल्ली की टीम में संड़क दुर्घटना के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ी ऋषभ पंत ने लगातार दो हाफ सेंचुरी लगाई है। लेकिन जीत के लिए उन्हें टीम के दूसरे खिलाड़ियों से भी बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment